गया होकर धनबाद-कोयंबटूर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
गया, अगस्त 12 -- गया के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के प्रस्ताव पर 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन धनबाद और कोयंबटूर के बीच चलेगी और इसका परिचालन शुरू होने पर गया सीधे दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगा। रेलवे की ओर से ट्रेन को जल्द ही सुविधाजनक तिथि से चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे के अनुसार 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को धनबाद से रवाना होगी, जबकि 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार को कोयंबटूर से चलेगी। ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण केंद्र धनबाद और द्वितीयक अनुरक्षण केंद्र कोयंबटूर होगा। इस ट्रेन के परिचालन से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.