गया-हावड़ा एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा, स्टेशन पर 26 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मुंगेर, मई 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जरिए हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। जांच अभियान के दौरान गया-हावड़ा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 26 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, सीआईबी और आरपीएफ की टीम स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर खड़ी ट्रेन नंबर 13023 गया-हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी। यह भी पढ़ें- गया-हावड़ा एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.