गया-हावड़ा एक्सप्रेस का जमालपुर स्टेशन पर ही किया वैक्यूम, यात्री हलकान
मुंगेर, अगस्त 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-किऊल और भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों को बेवजह रोकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची गया-हावड़ा एक्सप्रेस का भी वैक्यूम कर दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी के बावजूद वैक्यूम के कारण करीब पांच मिनट तक ट्रेन रुकी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ट्रेन में श्रावणी मेला को लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया सवार थे। ट्रेन ठसाठस भरी होने के कारण उमस और गर्मी से पहले ही यात्री परेशान थे। इसी बीच ट्रेन का वैक्यूम कर दिए जाने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। अचानक ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों में भी अफरातफरी की स्थिति बन गई। इधर, ट्रेन रुकने के बाद जमालपुर स्टेशन के पूछताछ केंद्र से लगातार घोषणा की जाती रही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.