गया, सितम्बर 8 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ 22 वर्षीय युवक गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। प्लेटफार्म संख्या 02/03 के हावड़ा अंतिम छोर पर संदिग्ध अवस्था में भारी पिट्ठू बैग के साथ उसे पकड़ा गया। तलाशी में उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लाये गए 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार 780 रुपये है। गिरफ्तार युवक अतरी थाना क्षेत्र के सहोड़ा गांव का रहने वाला है। मामले में जीआरपी थाना में मामला दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...