गया, मार्च 15 -- यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गया से लुधियाना के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 तारीख को गया जंक्शन से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04692 स्पेशल अनारक्षित ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी, जिससे विशेष रूप से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो सामान्य दिनों में टिकट की कमी और अधिक भीड़ के कारण यात्रा करने में कठिनाई का सामना करते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में 14 कोच लगाए गए हैं जिनमें 12 जनरल और 2 स्लीपर कोच शामिल हैं ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहरावगया जंक्शन से रवाना होने के बाद यह स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें गुरारू, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, कु...