गया, अप्रैल 5 -- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक और पर्यटन स्थल गया से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा बहाल कराने की मांग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी ने इस दिशा में पहल करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा है। रेल मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। बताया गया है कि गया और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को मुंबई जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही है। वर्तमान में हावड़ा-मुंबई मेल ही प्रमुख विकल्प है, जिसमें भारी भीड़ रहती है। यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर के इलाज के लिए मुंबई जाने वाले मरीजों को भी समय पर आरक्षण नहीं मिल पाता।इधर, जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लालजी प्रसाद ने भी रेल मंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.