बोकारो, अक्टूबर 8 -- बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक कार्यालय में बुधवार को एटक के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद स्व. गया सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर संकल्प सभा आयोजित की गई।

गया सिंह को श्रृद्धांजलि यूनियन नेताओं व मजदूरों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि गया सिंह के निधन से बोकारो समेत पूरे स्टील उद्योग और एनटीपीसी, भेल, एनएमडीसी, ओएनजीसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।

मजबूत श्रम अधिकारों की रक्षा उन्होंने कहा कि गया सिंह ने मजदूर आंदोलन के साथ ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल मेटल, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि आधा-अधूरा वेज रिवीजन, 39 माह का एरि...