धनबाद, अगस्त 2 -- धनबाद। जदयू के राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरु महतो के साथ पूर्व मध्य रेलवे जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सह धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा। पत्र में धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-गया वंदे भारत का विस्तार पटना तक करने की मांग की गई। उन्होंने बंगलुरु, पुणे और नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...