गया, फरवरी 12 -- गया में 197 लोगों का रुका हुआ पेंशन फिर शुरू गया जी, प्रधान संवाददाता गया जिला में 197 लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू किया गया। इनकी पेंशन अलग-अलग कारणों से रुकी हुई थी। डीएम शशांक शुभंकर ने इन्हें चालू करने का निर्देश दिया। इसमें बेलागंज के 121, टनकुप्पा के 16, फतेहपुर के 38, कोंच के 13, गुरुआ के 13, गुरारू के 25, वजीरगंज के 17, मोहनपुर के 10 और डुमरिया 26 पेंशनधारी शामिल है। डीएम ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को निर्देश दिया कि पेंशन की रुकी हुई राशि भी इन्हें प्रदान की जाए। पेंशन योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.