पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोक्ष की पावन धरती गया में राष्ट्र स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया। इस समारोह में बिहार के पूर्णिया जिले से भी युवा जागृति मंच को विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ, जहां मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया द्वारा किया गया था। समारोह के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पवन कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। उन्हें शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के पोते एवं फौजी हसलापुर के हाथों मोमेंटो देकर सम्मान प्रदान किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभर के रक्तद...