गया, जून 7 -- गया जिले में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ ग्रामीण परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर पंचायत स्तर से लेकर गांव-गांव और घर-घर तक पौधे लगाने का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और आम ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई जा सके। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधरोपण अभियान की रूपरेखा, लक्ष्य निर्धारण और जनसहभागिता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावर...