गया, जनवरी 24 -- गया पुलिस लाइंस में तैनात एक प्रशिक्षित सिपाही (पीटीसी) को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाकर 19 लाख रुपये की ठगी कर ली है। धोखेबाजों के झांसे में आए सारण जिले के रहने वाले सिपाही रमेश प्रसाद को शेयर मार्केट में निवेश और इससे होने वाली बेहतर कमाई का सब्जबाग दिखाकर ठगी की गई। पीड़ित सिपाही ने साइबर थाने में आवेदन दिया है। उसके मुताबिक ठगी का यह खेल पिछले दिसंबर माह के आखिरी हफ्ते से शुरु हुआ और जनवरी के मध्य तक चला। रिकार्ड के मुताबिक 29 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी तक सेंट्रल बैंक, यश बैंक और ऐक्सिस बैंक के खातों में 18 लाख 94 हजार रुपये की रकम दस बार में आरटीजीएस, एनइएफटी, और आइएमपीएस विधि से ट्रांसफर करायी गई। पीड़ित सिपाही का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की हथुआ मार्केट शाखा में था। उसी खाते से सारी रकम को हस्तांतरित कराया गया। बैंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.