गया, अप्रैल 4 -- बिहार पुलिस एसोसिएशन गया शाखा के चुनाव में शनिवार को सभी पदों पर बिना किसी मुकाबले के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन और दो से तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन, किसी भी पद पर एक से अधिक दावेदार सामने नहीं आए। नामांकन प्रक्रिया शाखा क्लब परिसर में कड़ी निगरानी और पारदर्शी तरीके से कराई गई। सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों के साथ प्रस्तावक और समर्थक की गहन जांच की गई, जिसमें सभी कागजात सही पाए गए। चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में ब्रजेश यादव को अध्यक्ष, राजीव कुमार दुबे उपाध्यक्ष, चंद्रभूषण सिंह को सचिव, गुरु प्रसाद साह को संयुक्त मंत्री और शंभु पासवान को कोषाध्यक्ष चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.