गया, सितम्बर 5 -- गया-पटना रेल सेक्शन के पुनपुन नदी में उफान और रेल पुल संख्या-21 पर पानी का जलस्तर बढ़ने से गया-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार गया से पटना जाने वाली चार मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया। सुबह 4:45 और 5:45 बजे की मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्री पलामू एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर करने को विवश रहे। पटना जंक्शन से गया आने वाली 63245 और 63247 मेमू ट्रेन का भी परिचालन रद्द रहने से यात्री परेशान रहे。

बदले हुए ट्रेन के मार्ग गया जंक्शन पहुंचने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। पटना से 8:30 बजे गया आने वाली मेमू करीब दो घंटे देर से 10:30 बजे पहुंची। इसका असर 10:30 बजे गया से पटना जाने वाली मेमू के परिचालन प...