गया-पटना के बीच रात नो बजे मेमू ट्रेन चलाने की मांग तेज
गया, जून 18 -- गया-पटना रेल सेक्शन पर प्रतिदिन रात नौ बजे मेमू ट्रेन के परिचालन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। दैनिक रेल यात्री संघ के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्रालय तथा पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन से कोरोना काल से बंद पड़ी मेमू सेवा को जल्द बहाल करने की अपील की है। संघ के नेता रवि रंजन प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार यादव, संजय सिंह चंद्रवंशी और संजय प्रजापति ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई मेमू ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि गया से पटना के लिए शाम छह बजे के बाद कोई पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध नहीं है जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधियों यह भी पढ़ें- जीएम उदय बोरवणकर ने छपरा जंक्शन पर तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.