गया-पटना की 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहने से अफरा-तफरी में रहे यात्री
गया, सितम्बर 6 -- गया-पटना रेलखंड पर पुनपुन रेल पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने का असर अब भी रेल यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। रेल परिचालन बाधित रहने के कारण रविवार को गया-पटना के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से गया जंक्शन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। जरूरी काम से पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। बसों और अन्य वाहनों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। रेलवे की ओर से जारी नियंत्रण आदेश के अनुसार पुनपुन-परसा बजार स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 की डाउन लाइन पर किलोमीटर 11/38-32 के पास जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने चार सितंबर की रात 8:10 बजे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.