गया, जुलाई 27 -- गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाने के फतेहपुर गांव के समीप रविवार की रात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार परैया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के ब्रह्मजीत यादव का पुत्र था। कुंदन रविवार की शाम अपनी बहन को ईमनचक गांव उसके ससुराल छोड़ने गया था। बहन को पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फतेहपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। आसपास रहे लोगों ने घायल कुंदन को तत्काल सीएचसी बेलागंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी...