बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- गया ने शेखपुरा को 75 रनों से दी करारी शिकस्त मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजे गए अमित कुमार 13 को नालंदा और शेखपुरा के बीच होगा अगला मुकाबला फोटो: क्रिकेट संघ: बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में शनिवार को मैच जीतने के बाद गया की टीम। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में शनिवार को बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) का तीसरा मैच गया और शेखपुरा के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गया ने शेखपुरा को 75 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए गया के अमित कुमार को मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 235 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने शानदार 50, नीतीश ने 39, शौर्य ने 31, ऋषिकेश ने 23 और विकास ने 21 र...