गया, अक्टूबर 6 -- दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया जंक्शन और नवादा स्टेशन होकर कोलकाता-प्रतापनगर (गुजरात) के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03109/03110 कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। ट्रेन का परिचालन 13 अक्टूबर से शुरू होगा। 03109 कोलकाता-प्रतापनगर विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 13, 20, 27 अक्टूबर और तीन, 10, 17 और 24 नवंबर को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन सुबह आठ बजे कोलकाता से खुलकर शाम 5:55 बजे गया पहुंचेगी और छह बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड होते हुए रात 9:20 बजे डीडीयू पहुंचेगी।03110 प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 15, 22, 29 अक्टूबर और पांच, 12, 19 औ...