गया, जून 20 -- गया नगर निगम क्षेत्र में अनौपचारिक रूप से झुग्गी-झोपड़ियों और स्लम बस्तियों की संख्या अधिक होने का अनुमान लगाया जाता है। लेकिन, नगर विकास व आवास विभाग द्वारा वर्ष 1982 में आधिकारिक रूप से 42 स्लम बस्तियों को चिन्हित किया गया था। ये बस्तियां नगर निगम के विभिन्न वार्डों में फैली हुई हैं और यहां हजारों परिवार निवास करते हैं। लेकिन, इन परिवारों के लिए आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी दिखती है। कहीं पेयजल संकट तो कहीं साफ-सफाई तो कहीं नाली व सड़क की समस्या आम है। विभिन्न वार्डों में फैली हैं स्लम बस्तियां यह भी पढ़ें- गया नगर निगम क्षेत्र में 42 स्लम बस्तियां, हजारों लोगों का बसेराशहर के डेल्हा, चांदचौरा और अन्य इलाकों में स्थित स्लम बस्तियाँ शहर के डेल्हा, चांदचौरा, रामशिला, गेवाल बिगहा, बैरागी, रमना, लखनपुरा, मुस्तफाबाद, अक्षयवट, ख...