समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के लसकारा गांव के एक मजदूर की मौत रविवार की रात गुरुग्राम हरियाणा में हो गई। मृतक मजदूर लसकारा वार्ड दो निवासी बिन्देश्वर चौधरी का पुत्र अमरनाथ चौधरी (28) बताया गया। वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात अपने ही कमरे में मृत पाया गया। देर शाम फैक्ट्री से काम करके आया था। उसकी पत्नी ने गांव में फोन कर घरवाले को घटना की जानकारी दी। मृतक को कोई संतान नहीं है। वह काफी दिनों से परदेस में रहकर कमाता था। चार पांच महीना पहले गांव आकर फिर वापस परदेस कमाने गया था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा बताया गया। सोमवार की शाम एम्बुलेंस से मृतक का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने लगी। उसे देखनेवालों की भीड़...