जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर बाजार में विधान सभाध्यक्ष डा प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से गया जा रहे थे। मखदुमपुर बाजार में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाजार के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें गया जी स्टेशन से रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गई। लोगों ने बताया कि कोविड काल के पहले पैसेंजर ट्रेन चलती थी। जिससे इस इलाके के लोगों को काफी लाभ होता था। खासकर व्यवसायी लोगों को इससे काफी सहूलियत होती थी। इसके अलावे दिन में पटना- हटिया ट्रेन का ठहराव अक्टूबर स्टेशन पर करने की मांग की गई। विधानसभा अध्यक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.