गया, जनवरी 24 -- गया जी में 28 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे लोगों की समस्या बोधगया कन्वेंशन सेंटर में होगा जन कल्याण संवाद का आयोजन दूसरी पाली में अधिकारियों के साथ कार्यों की होगी समीक्षा 75 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज को प्राथमिकता से निबटारे का आदेश गया जी, प्रधान संवाददाता गया जी में 28 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजन किया जाएगा। भूमि सुधार मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बोधगया के कन्वेंशन सेंटर में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पहली पाली 11 से 2.30 तक आमलोगों के साथ जन संवाद के बाद दूसरी पाली में अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होगी। जन कल्याण संवाद में ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उन...