गया, मई 8 -- बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केंदुई के सभागार में पीएम इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना तथा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नियोजन व प्रशिक्षण निदेशक, बिहार सुनील कुमार ने की। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला कौशल प्रबंधक, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि, औद्योगिक इकाइयों के नियोजक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, अभियंत्रण व डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य, प्रशिक्षण प्रदाता और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बिहार कौशल विकास मिशन, पटना के समन्वयक संजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की प्रतिनिधि ताप्ती भट्टाचार्या तथा पीएमआईएस व एनएपीएस योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.