गया, दिसम्बर 17 -- नवादा जिले की 1113 बेटियां गया जी में दसवीं की परीक्षा दे रही हैं। बिहार बोर्ड ऑफ ओपेन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन के माध्यम से शिक्षा ग्रहण के बाद ग्राम निर्माण मंडल और एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से परीक्षा हो रही है। प्रगति परियोजना के तहत नवादा की छात्राएं गया जी शहर के दो केंद्र टी. मॉडल कॉलेज व महावीर कॉलेज केंद्र पर पिछले तीन दिनों से परीक्षा दे रही है। 18 दिसंबर को परीक्षा का समापन होगा। परीक्षा को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह है। सभी छात्राओं के आवासन व भोजन का इंतजाम मानपुर स्थित खादी भंडार में की गई है। ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि महिला शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में नवादा जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। इस दिशा में नवादा जिले की 1113 बेटियों ने दसवीं की परीक्षा में भाग लेकर शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.