गया, मार्च 2 -- जिले में दो हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन और गया जी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हर थाने में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है, 650 से ज्यादा दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। जिनके साथ चार सुरक्षा बल साथ रहेंगे। इनकी ड्यूटी सोमवार से बुधवार तक प्रभावी रहेगी। एसएसपी सुशील कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव को तुरंत नियंत्रित किया जाए। प्रशासन ने जिले में 65 जगहों को संवेदनशील और 112 स्तनों को अति संवेदनशील चिह्नित किया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। खासकर एयरपोर्ट और रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.