गया, मार्च 9 -- तीर्थ नगरी गया जी इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रही है। शहर की प्रमुख सड़कों पर हर दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सुबह ऑफिस और स्कूल के समय से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। जाम के कारण आम लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है, जिससे उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन-वे सिस्टम का सही तरीके से पालन नहीं होने और प्रशासनिक उदासीनता के कारण ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। -जीबी रोड, टावर चौक और गोदाम रोड पर हर दिन लग रहा लंबा जामशहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जीबी रोड, टावर चौक और गोदाम रोड पर रोजाना लंबा जाम लगता है। इसके अलावा रमना रोड, चांदचौरा, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका भी यातायात अव्यवस्था से जूझ रहा है। सुबह और...