गया, फरवरी 1 -- गया जी सर्किट हाउस में रविवार को बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से जिला खेल प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। साथ ही गया जी जिले में खेल को बढ़ावा देने और सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग की। जिला फुटबॉल संघ के सचिव मो. खतीब अहमद ने खेल मंत्री से भेंट कर गया जी गांधी मैदान स्टेडियम के बारे में सारी जानकारी से उन्हें अवगत कराया। खेल मंत्री ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जितना जल्द हो स्टेडियम का डीपीआर बनवाकर सरकार को भेजें। स्टेडियम का निर्माण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.