गया, मार्च 13 -- जिले के 17 तीरंदाज अब नेशनल प्रतियोगिता में अपने लक्ष्य पर निशाना साधेंगे। पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में राज्यस्तरीय ट्रायल के बाद जिले के 17 तीरंदाजों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये तीरंदाज 28 मार्च से छह अप्रैल तक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित होने वाली एनटीपीसी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधेंगें। तीरंदाजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कोच जय प्रकाश ने बताया कि नेशनल के पहले इन तीरंदाजों का ट्रायल पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ। जहां राज्य भर के एक सौ से अधिक तीरंदाज भाग लिये। इनमें गया के 17 से अधिक तीरंदाजों का चयन हुआ है। जो नेशनल प्रतियोगिता के अंडर - 10 , अंडर - 13 व अंडर - 15 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेगें। ट्रायल में गया के 17 तीरंदाज नेशनल के लिए चयनित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.