गया, फरवरी 25 -- हरियाली मिशन के तहत गया जी के विभिन्न स्थलों के सौंदर्यीकरण व हरित विकास कार्यों की प्रगति की बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वर्चुअल समीक्षा की। इस अवसर पर नगर आयुक्त और नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि नगर विकास व आवास विभाग द्वारा गया जी के दिग्घी तालाब सहित अन्य तालाबों एवं प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की स्वीकृत की गई है। इस योजना से शहर के ऐतिहासिक, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिकड़िया मोड़ और सीताकुंड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पिलर गेट व आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। ब्रह्मयोनी पहाड़ पर नगर निगम द्वारा मोक्ष नगरी नाम से लाइट बोर्ड लगाए जाने का प्रस्ताव है। ...