गया जी एयरपोर्ट के डिजिटल पहचान फेसबुक-एक्स में हुआ सुधार
गया, जून 9 -- आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में छपी खबर का असर एक बार फिर हुआ। पांच जून के अंक में "टर्मिनल भवन पर गया जी एयरपोर्ट, डिजिटल में अब भी पुरानी पहचान" शीर्षक से प्रकाशित हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद गया जी एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एयरपोर्ट की पहचान को एकरूप कर दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संचालित अपने आधिकारिक हैंडल का नाम संशोधित कर 'गया जी एयरपोर्ट' कर दिया है। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट का नाम 'गया एयरपोर्ट' प्रदर्शित हो रहा था। जबकि टर्मिनल भवन और विभिन्न आधिकारिक संदर्भों में 'गया जी एयरपोर्ट' नाम का उपयोग किया जा रहा था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। यह भी पढ़ें- गया जी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.