गया, जून 15 -- रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाने में पदस्थापित एसआई ललन प्रसाद साह को निलंबित कर दिया गया है। आरोप सही पाए जाने के बाद सोमवार को आईजी विकास वैभव ने निलंबित किया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, चंदौती थाना कांड संख्या-221/26 के अनुसंधान के दौरान दारोगा पर अभियुक्तों से पैसे मांगने का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता अंतुल कुमार ने आईजी को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि मामले में नामजद छह अभियुक्तों से प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये के हिसाब से 12 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें रुपये के लेन-देन से जुड़ी बातचीत होने का दावा किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी विकास वैभव ने इसकी जांच कराई। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और शि...