गया, दिसम्बर 19 -- कोहरे में ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे और डीडीयू और धनबाद मंडल ने कई अहम कदम उठाए हैं। अब फॉग सेफ्टी डिवाइस के सहारे घने कोहरे में भी ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। लोको पायलट को आगे आने वाले सिग्नलों और रेल ट्रैक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों के इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस की सुविधा दी गई है। इससे लोको पायलट को सिग्नलों और रेल ट्रैक की जानकारी मिल रही है, जिससे ट्रेनें सुरक्षित गति से चल रही हैं। लोको पायलट को सिग्नल लोकेशन बुकलेट उपलब्ध कराए गए हैं और सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है। रेल सूत्रों ने बताया कि कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है। गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ायी गई हैं। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.