गया, जुलाई 24 -- औषधि विभाग की विशेष टीम ने बोधगया थाने के नावां गांव में गुरुवार को छापेमारी कर प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। घर में चल रही फैक्ट्री से करीब 15 लाख रुपये के ऑक्सीटोसिन जब्त किया। इसमें 10 हजार पीस तैयार दवा, एक लाख खाली एम्पुल और कच्चा सामान जब्त किया। फैक्ट्री से तीन लोगों को गिरफ्तार बोधगया थाने में मामला दर्ज किया गया है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है। छापेमारी सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना पर विशेष टीम की कार्रवाईसहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत ने बताया कि मानपुर के लोग बोधगया में जाकर ऑक्सीटोसिन बनाने और बेचने का अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डीआई क्यूमउद्दीन अंसारी, अजय कुमार सिंह, संजीव ...