गया, मार्च 16 -- गया जिले के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामांकन को आईटीआई सीएटी-2026 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। पर्षद की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ईमेल आईडी और मोबइल नंबर काफी सावधानी से भरें। इसके बाद लॉग-इन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। आवेदन...