गया, अप्रैल 22 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। तीनों लड़कियां मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक की रहने वाली हैं। तीनों घर से लापता थीं। इस मामले में मुफस्सिल थाना मुंगेर में मामला दर्ज है। सूचना मिली थी कि तीनों लड़कियां गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो या तीन पर हो सकती हैं। आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीनों लड़कियां प्लेटफॉर्म नंबर दो के दिल्ली इंड फुट ओवरब्रिज के नीचे बैठी मिलीं। महिला प्रधान आरक्षी इंदु कुमारी सिन्हा के सहयोग से सभी लड़कियों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। इसके बाद मामले की सूचना मुफस्सिल थाना मुंगेर को दी गई। बताया गया कि मुंगेर से अवर निरीक्षक लवली कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.