गया, अप्रैल 5 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट की टीम द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान रविवार को एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। गया जंक्शन के बुकिंग काउंटर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम मो शहनवाज़ उर्फ बंटी निवासी मुरारपुर काली स्थान थाना कोतवाली जिला गया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बतायी गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मोबाइल उसने यात्रियों से चोरी किए थे। इसके बाद उसे जीआरपी थाना गया ले जाकर मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.