गया, जुलाई 2 -- आरपीएफ ने गुरुवार को ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत गया जंक्शन से एक डरी-सहमी नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर ड्यूटी के दौरान आरक्षी राजा तिवारी ने अकेली और घबराई हुई करीब 15 वर्षीय बालिका को देखा, जिसके बाद महिला आरक्षी स्नेह लता ने उसे सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। पूछताछ में बालिका ने अपना पता रानीगंज बताया। मानव तस्करी या किसी अन्य अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सूचना देकर बालिका को उसके सुपुर्द कर दिया। परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। (गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट) यह भी पढ़ें- बोकारो रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 11 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...