गया जंक्शन से आठ माह में 115 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू
गया, अगस्त 19 -- रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भटक रहे, संकटग्रस्त अथवा घर से भागे नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाने के लिए आरपीएफ का ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते लगातार जारी है। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार की मॉनिटरिंग में संचालित अभियान के तहत गया जंक्शन से पिछले आठ माह में 115 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। आरपीएफ की विशेष टीम ने बुधवार को भी गया जंक्शन से चार नाबालिग लड़कों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ टीम स्टेशन पर सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित दिल्ली फुट ओवरब्रिज के पास चार नाबालिग लड़के गुमसुम और डरे-सहमे दिखाई दिए। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.