गया, मार्च 26 -- रामनवमी पर्व को लेकर गया जंक्शन सहित जिले के विभिन्न रेलवे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसको लेकर रेल एसपी अनंत कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सभी सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक के दौरान रेल एसपी ने जीआरपी को निर्देश दिया कि आरपीएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश द्वार और पार्किंग क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाएं रखें।। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध ग...