गाजीपुर, मार्च 7 -- गाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिए जाने से कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस 21 मार्च तक पटना-गया-सोननगर के बजाय पटना-आरा-सासाराम-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी जंक्शन तक चलेगी। वहीं 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस भी 21 मार्च तक वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-सासाराम-आरा-पटना मार्ग से संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से इसे ध्यान में रखकर यात्रा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.