गया, अगस्त 9 -- गया जंक्शन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 375 लीटर महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 37 हजार 200 रुपये बताई गई है। कार्रवाई आसनसोल पैसेंजर मेमू ट्रेन में जांच के दौरान की गई। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ की टीम ट्रेन में संदिग्ध सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान सीट के नीचे 62 प्लास्टिक के बोरे मिले। आसपास बैठे यात्रियों से बोरों के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने सामान पर अपना दावा नहीं किया। संदेह होने पर जवानों ने सभी बोरों की तलाशी ली। जांच में बोरों के अंदर पॉलिथीन के पैकेट मिले, जिनमें महुआ से निर्मित देशी शराब भरी थी। करीब 62 पॉलिथीन पैकेटों में छह-छह लीटर शराब रखी थी। कुल मात्रा करीब 375 लीटर आंकी गई। आरपीएफ ने बराम...