गया जंक्शन पर 25 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया, अप्रैल 22 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बुधवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गत्या कि आरपीएफ और जीआरपी की टीम गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली एंड की ओर दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैग के साथ देखा गया। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना नाम पंकज कुमार ग्राम पॉती थाना फतेहपुर तथा सूरज कुमार ग्राम सिकरी थाना फतेहपुर, जिला गया बताया। इसके बाद दोनों के बैग की तलाशी ली गई जिसमें कुल 25 लीटर देसी शराब बरामद हुई। मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। इस संबंध में जीआरपी थाना में मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.