गया, अप्रैल 3 -- गया जंक्शन के बाहरी परिसर में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए बनाए गए 'मे आई हेल्प यू' पुलिस काउंटर की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 24 घंटे सेवा देने के दावों के बावजूद यह काउंटर अधिकतर समय बंद रहता है। काउंटर पर ताला लटका रहता है और वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होता, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहायता के लिए भटकते रहते हैं यात्रीरेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, खासकर बाहर से आने वालों को किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सुरक्षा या अन्य जरूरी सहायता के लिए जब यात्री काउंटर पर पहुंचते हैं तो वहां कोई नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें अनजान लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे ठगी और असुरक्षा का खतरा भी बढ़ जाता है।काउंटर के बाहर अतिक्रमण, व्यवस्था बदहाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.