गया जंक्शन पर लावारिस बैग से 29.5 लीटर शराब बरामद
गया, जून 9 -- ऑपरेशन सतर्क के तहत मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष जांच एवं निगरानी अभियान के दौरान जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए लावारिस अवस्था में पड़े दो पिट्ठू बैग और एक झोले से 29.5 लीटर शराब बरामद की। जांच के दौरान पार्सल कार्यालय के सामने टू-व्हीलर पार्किंग के पास सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध सामान मिला। तलाशी लेने पर सभी शराब की बोतलों पर सेल फोर वेस्ट बंगाल अंकित पाया गया। बरामद शराब की कीमत 6,490 रुपये आंकी गई है। मामले में अज्ञात के विरुद्ध जीआरपी थाना गया में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.