गया जंक्शन पर लावारिस बैग से शराब और बीयर बरामद
गया, जुलाई 1 -- गया जंक्शन पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त निगरानी अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-एक के हावड़ा छोर के पास लावारिस पड़े एक पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग से 33 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। तलाशी में बरामद शराब की अनुमानित कीमत 7,260 रुपये आंकी गई है। दोनों बैग जब्त कर जीआरपी थाना को सौंप दिए गए। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.