गया जंक्शन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
गया, अगस्त 18 -- गया जंक्शन पर सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को सुरक्षा टीम ने यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी के निर्देशन में अधिकारी व जवान स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के हावड़ा साइड फुट ओवरब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ में उसकी पहचान चाकंद निवासी मोहम्मद आफताब के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने रेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर उसके पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल चालू और लॉक अवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.