गया, अप्रैल 23 -- भीषण गर्मी, तीखी धूप और झुलसा देने वाली हवा के बीच अब रेल प्रशासन यात्रियों को राहत देने के लिए सक्रिय हो गया है। गया जंक्शन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यात्रियों को गर्मी के दौरान ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है इसे जल्द पूरी तरह लागू किया जाएगा।पेयजल यह भी पढ़ें- डीआरएम ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर की कमी से जूझ रहे थे यात्रीअब तक गया जंक्शन पर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...