गया, अगस्त 17 -- विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर से रेल मार्ग के जरिए गया पहुंचने वाले पिंडदानियों और तीर्थयात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मेले के दौरान गया जंक्शन पर 250 से अधिक अतिरिक्त अधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह, आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार, रेल एसपी अनंत कुमार राय, डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर व गया जंक्शन के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह की ओर से दिए गए विशेष निर्देशों के आलोक में संबंधित विभागों ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरपीएफ, जीआरपी और...