गया, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गया जंक्शन पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चोरी के दो मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बुधवार को स्टेशन परिसर में संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के हावड़ा साइड फुटओवर ब्रिज के पास दोनों युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान खिजरसराय निवासी अफताब उर्फ राजू और किरानी घाट निवासी देवा गुजराती के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 36 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...